रायगढ़
रायगढ़ में महापौर चुनाव: जीवर्धन चौहान की प्रचंड जीत, प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पछाड़ा ।

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम महापौर पद के चुनाव में जीवर्धन चौहान ने 56,311 मतों के साथ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जानकी काटजू को 34,365 मतों के बड़े अंतर से हराया। चुनाव में चौहान की बढ़त शुरू से ही बनी रही, जिसे अंत तक बरकरार रखते हुए उन्होंने जीत सुनिश्चित की।

अन्य प्रत्याशियों को प्राप्त मत इस प्रकार रहे:
- जानकी काटजू: 21,946 मत
- जेठूराम मनहर: 4,271 मत
- बनवारी लाल डहरे: 4,082 मत
- लीलाधर बानू खूंटे: 2,383 मत
- इंजीनियर सिरिल कुमार: 723 मत
- रूसेन कुमार मिरी: 588 मत
- नोटा: 954 मत
जीवर्धन चौहान की इस ऐतिहासिक जीत के साथ रायगढ़ को नया महापौर मिल गया है। चुनावी नतीजों ने यह साबित कर दिया कि जनता ने उन्हें भारी समर्थन दिया है।