अभिलाष कछवाहा: रायगढ़ के महापौर पद के लिए भाजपा का उभरता चेहरा ।

रायगढ़/ नगर निगम के महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से युवा चेहरा और हर वर्ग में लोकप्रिय अभिलाष कुमार कछवाहा का नाम चर्चा में है। उनकी साफ छवि और समर्पित कार्यशैली ने उन्हें पार्टी के भीतर एक भरोसेमंद और सक्षम नेता के रूप में स्थापित किया है। अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले अभिलाष ने पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। गुटीय राजनीति से दूर रहकर उन्होंने संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है।
अभिलाष कछवाहा ने 2013 में सक्रिय राजनीति की शुरुआत की और 2013 विधानसभा चुनाव में रायगढ़ के सैकड़ों युवाओं को भाजपा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2016 के सारंगढ़ नगरी निकाय उपचुनाव में उन्होंने संगठनात्मक क्षमताओं का परिचय देते हुए पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में योगदान दिया। वर्तमान में वे भाजयुमो रायगढ़ नगर के उपाध्यक्ष हैं और 2023 विधानसभा चुनाव में शक्तिकेंद्र संयोजक के रूप में उनके नेतृत्व वाले क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से पार्टी को जीत मिली।
सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में भी अभिलाष सक्रिय भूमिका निभाते हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बस्ती सेवा प्रमुख और सेवा भारती के सदस्य हैं। साथ ही, संजय कॉम्प्लेक्स सब्जी मंडी के सचिव और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स रायगढ़ इकाई के महामंत्री के रूप में व्यापारियों के हितों के लिए कार्यरत हैं। कछवाहा खटीक समाज के प्रमुख के रूप में उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनी पहचान बनाई है।
अभिलाष कछवाहा की कार्यशैली और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें महापौर पद के लिए एक मजबूत दावेदार बना दिया है। भाजपा से उनके नाम पर सहमति बनने पर वे रायगढ़ में एक प्रभावी नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं।