रायगढ़

Raigarh news: महापौर पद के लिए आरक्षण घोषित, कुलदीप नर्सिंग की दावेदारी ने बदले राजनीतिक समीकरण।

रायगढ़। नगर निगम और नगर पालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग ने आज नगर निगम और नगर पालिका की सीटों का आरक्षण घोषित कर दिया है। रायगढ़ नगर पालिका निगम के महापौर पद को अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।

इस घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, और दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में सोशल मीडिया पर दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। इस बीच, रायगढ़ नगर निगम महापौर पद के लिए कुलदीप नर्सिंग का नाम चर्चा में है। कुलदीप नर्सिंग पिछले कई वर्षों से समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। शहर के युवाओं और बुजुर्गों के बीच उनकी खास पकड़ मानी जाती है। वे जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। अस्पतालों में गरीबों की सहायता करना, दवाइयों का खर्च उठाना, और छोटे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहना उनकी छवि को और मजबूत करता है।

सब्जी मंडी से लेकर बड़े मुद्दों तक सक्रियता…
कुलदीप नर्सिंग वर्तमान में रायगढ़ सब्जी मंडी के अध्यक्ष हैं और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को हल करने में अहम भूमिका निभाते हैं। हाल ही में, इतवारी बाजार ऑक्सी जोन विवाद में उनका नाम सामने आया, जहां उन्होंने फुटकर व्यापारियों का पक्ष रखा और समाधान के लिए पहल की।

राजनीतिक समीकरण में बदलाव की उम्मीद…
कुलदीप नर्सिंग की दावेदारी से दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों में समीकरण बदलने के संकेत हैं। जानकारों का मानना है कि वे एक सशक्त दावेदार साबित हो सकते हैं। उनके पास युवाओं और बुजुर्गों दोनों का समर्थन है, जो उनकी राजनीतिक ताकत को और बढ़ाता है।

प्रत्याशी चयन पर मंथन…
महापौर पद के लिए एससी आरक्षण घोषित होने के बाद, दोनों राष्ट्रीय पार्टियां प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन कर रही हैं। कुलदीप नर्सिंग की लोकप्रियता और उनकी सामाजिक छवि ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना होगा कि आगामी दिनों में राजनीतिक समीकरण क्या नया मोड़ लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button